{"_id":"69b23f9a52fb1166e60a4d70","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-khata-ka-rakhaval-kara-raha-80-varashhaya-kasana-ka-dada-patakara-hataya-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर में खेत की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय किसान की डंडे पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर में खेत की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय किसान की डंडे पीटकर हत्या
अंबेडकरनगर। हंसवर के पृथ्वीपुर गांव में बुधवार की रात खेत की रखवाली करने गए 80 वर्षीय किसान की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पृथ्वीपुर निवासी बहाऊ बुधवार रात करीब 8:00 बजे खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। वह ट्यूबवेल पर रुककर खेतों की रखवाली कर रहे थे।
देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्यारे ने वारदात के बाद ट्यूबवेल के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब बहाऊ घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें ढूंढने ट्यूबवेल पर पहुंचे।
परिजनों ने ट्यूबवेल के कमरे का दरवाजा खोला तो बहाऊ का खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।