{"_id":"6a74bf8240f760bb9d0c4c8b","slug":"allegation-of-fraud-worth-2770-lakh-in-the-name-of-selling-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162327-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 27.70 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 27.70 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन पर करोड़ों के सौदे का भरोसा दिलाने और किस्तों में लाखों रुपये लेने का आरोप है।
अजय कुमार और विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई 2023 को रामसागर और उनकी पत्नी रोली से पांच लाख रुपये में जमीन का इकरारनामा हुआ। इस सौदे में 50 हजार रुपये अग्रिम चेक से दिए गए। जनवरी 2024 में रामसागर ने दूसरी जमीन का 10 लाख रुपये में एग्रीमेंट किया। इसके लिए खरीदारों ने पांच लाख रुपये अग्रिम चेक से दिए। फरवरी 2024 तक विभिन्न किस्तों में भुगतान होता रहा। आरोप है कि बाद में अन्य भुगतान भी लेकर कुल 27 लाख 70 हजार रुपये वसूल लिए गए।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 18 अगस्त 2024 को रोली ने पति रामसागर की सुनियोजित गुमशुदगी रिपोर्ट अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराई। रोली ने उनसे पहले दिए गए पैसे के अतिरिक्त 20 लाख रुपये मांगे, रकम न देने पर अपहरण और धोखाधड़ी के मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों के इन्कार पर 27 अगस्त 2024 को उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज हुई, पर विवेचना में उनकी संलिप्तता नहीं मिली और अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।