{"_id":"69a92fe54b492a9562084a4b","slug":"ambedkar-nagar-fire-breaks-out-in-three-shops-in-nyori-bazaar-causing-loss-of-lakhs-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: न्योरी बाजार में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: न्योरी बाजार में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
आग से प्रभावित दुकानों में विनोद कुमार की गुमटी, मोहम्मद साजिद की कपड़े की दुकान तथा लालचंद यादव की फल व बिसात की दुकान शामिल हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कटका थाना क्षेत्र के न्योरी बाजार में होली के दिन बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस हादसे में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार आग से प्रभावित दुकानों में विनोद कुमार की गुमटी, मोहम्मद साजिद की कपड़े की दुकान तथा लालचंद यादव की फल व बिसात की दुकान शामिल हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा कपड़ा, फल, बिसात का सामान सहित अन्य सामग्री देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की कोशिश से आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
