{"_id":"69a955b5a42d5f2bad0dc6e4","slug":"video-abdakaranagara-ma-lkaugdha-vayavasaya-ka-hataya-mamal-ma-naya-maugdha-eka-aarapa-ka-bha-maradara-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में लकड़ी व्यवसायी की हत्या मामले में नया मोड़, एक आरोपी का भी मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में लकड़ी व्यवसायी की हत्या मामले में नया मोड़, एक आरोपी का भी मर्डर
यूपी के अंबेडकरनगर में लकड़ी व्यवसायी एवं समाजसेवी सुरेंद्र मांझी की हत्या के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। सुरेंद्र की सोने की चेन, अंगूठियां व दो लाख रुपये भी गायब हैं। वहीं, हत्या में शामिल अरविंद प्रजापति की बुधवार को जहर देकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश अकूतनगर नहर के किनारे मिली थी।
अब सुरेंद्र की हत्या लूट, रंजिश और सबूत मिटाने के इरादे से अरविंद की हत्या के चक्रव्यूह में फंस गई है। दूसरी तरफ घटना में शामिल अरविंद का साथी चंदू अभी लापता है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
मामला टांडा कोतवाली इलाके के जनार्दनपुर गांव का है। दरअसल, यहां मंगलवार दोपहर नेहरूनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र मांझी (50) को खेत में बुलाकर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन पर वार करके लहूलुहान कर दिया गया। उसके गुप्तांग पर भी वार किए गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से दो सोने की चेन, दो अंगूठियां व करीब दो लाख रुपये गायब हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।