सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ANM missing for eight months suspended, CMO takes action

Ambedkar Nagar News: आठ महीने से गायब एएनएम निलंबित, सीएमओ ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
ANM missing for eight months suspended, CMO takes action
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने भीटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम सरिता भारती को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें कटेहरी सीएचसी से संबद्ध किया गया है।
Trending Videos


एएनएम सरिता भारती पिछले आठ महीनों से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब चल रही थीं। विभाग द्वारा पत्र भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही वह काम पर वापस लौटीं। लंबे समय तक उनके गैरहाजिर रहने के कारण स्वास्थ्य केंद्र का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि आठ माह तक बिना सूचना गायब रहने के कारण उन पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed