सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike riders abducted a boy in broad daylight

Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े बाइक सवारों ने बालक को किया अगवा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riders abducted a boy in broad daylight
विज्ञापन
जहांगीरगंज। बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने एक 10 वर्षीय छात्र को अगवा करने की कोशिश की। बालक के शोर मचाने पर बदमाश उसे कुछ दूर ले जाकर धक्का देकर भाग गए।
Trending Videos


सुंदरपुर खालसा निवासी नीरज गोस्वामी का पुत्र पीयूष कक्षा तीन का छात्र है। वह बकडापुर बाजार के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को रोज की तरह स्कूल वाहन से नरियांव बावली चौक पर उतरा। वहां से उसे थाने के पास स्थित अपने पिता की दुकान जाना था। वह करीब 3:20 बजे ई रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीयूष को पास बुलाया और मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद मुख्य मार्ग से रामनगर की ओर भाग निकले। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे लखनडीह मोड़ की तरफ मुड़ने पर पीयूष ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर बदमाशों ने उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया।

पीयूष किसी तरह उठकर पास के एक व्यक्ति के पास पहुंचा और उसके मोबाइल से पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता नीरज गोस्वामी ने थाने में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed