सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board Exam: 71,998 candidates will appear for the exam at 114 centres in the district

यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले में 114 केंद्रों पर 71,998 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 71,998 candidates will appear for the exam at 114 centres in the district
सेंट पीटर्स कॉलेज अकबरपुर में बैठक के दौरान मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर बृहस्पतिवार को सेंट पीटर्स कॉलेज, अकबरपुर में एक बैठक आयोजित की गई। डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 71,998 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 36,901 और इंटरमीडिएट के 35,097 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। बताया कि जिला स्तर पर एक मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी केंद्रों और स्ट्रांग रूम में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक, सेक्टर और रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में एसपी अभिजीत आर शंकर, प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव और अतुल त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed