फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar lashes out at Akhilesh, says Rahul is strong while Akhilesh is weakening.

UP: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अखिलेश पर हुए हमलावर, बोले- राहुल मजबूत, अखिलेश पड़ रहे कमजोर

Tue, 28 Jul 2026 06:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Jul 2026 06:07 PM IST
सार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी के सक्रिय होने से विपक्षी दल असहज हैं जबकि अखिलेश यादव केवल मुख्यमंत्री बनने की राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar lashes out at Akhilesh, says Rahul is strong while Akhilesh is weakening.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।

विस्तार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को अंबेडकरनगर आगमन पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन के बाद राहुल गांधी की राजनीतिक ताकत बढ़ी है जबकि अखिलेश यादव की पकड़ कमजोर हो रही है। इससे विपक्ष के भीतर घबराहट का माहौल है।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि राहुल गांधी के सक्रिय होने से विपक्षी दल असहज हैं जबकि अखिलेश यादव केवल मुख्यमंत्री बनने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यादव और मुस्लिम समाज का एक वर्ग भी समाजवादी पार्टी से दूरी बना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संसद सुचारु रूप से चलने दी जाए तो सपा और कांग्रेस दोनों की वास्तविकता जनता के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नकल और नौकरियों की खरीद-फरोख्त होती थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है लेकिन सपा और उसके सहयोगी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर राजभर ने अभिजीत दीपके के बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदर्शन में राजनीतिक नेताओं के साथ अराजक तत्व भी शामिल हो गए थे। इन्हीं लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खान के मुद्दे पर भी उन्होंने समाजवादी पार्टी को घेरा। राजभर ने कहा कि यदि अखिलेश यादव चाहते तो अपनी सरकार के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद सुलझा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व मुसलमानों को अपना स्थायी वोट बैंक मानकर चल रहा है।

वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा, नहीं तो विदेश जाकर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed