{"_id":"6a68a1b6088aeaf7c403c421","slug":"video-video-yapa-sarakara-ka-matara-rajabhara-bl-rahal-majabta-akhalsha-paugdha-raha-kamajara-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी सरकार के मंत्री राजभर बोले- राहुल मजबूत, अखिलेश पड़ रहे कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी सरकार के मंत्री राजभर बोले- राहुल मजबूत, अखिलेश पड़ रहे कमजोर
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को अंबेडकरनगर आगमन पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन के बाद राहुल गांधी की राजनीतिक ताकत बढ़ी है जबकि अखिलेश यादव की पकड़ कमजोर हो रही है। इससे विपक्ष के भीतर घबराहट का माहौल है।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि राहुल गांधी के सक्रिय होने से विपक्षी दल असहज हैं जबकि अखिलेश यादव केवल मुख्यमंत्री बनने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यादव और मुस्लिम समाज का एक वर्ग भी समाजवादी पार्टी से दूरी बना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संसद सुचारु रूप से चलने दी जाए तो सपा और कांग्रेस दोनों की वास्तविकता जनता के सामने आ जाएगी।
पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नकल और नौकरियों की खरीद-फरोख्त होती थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है लेकिन सपा और उसके सहयोगी इसका विरोध कर रहे हैं।
छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर राजभर ने अभिजीत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदर्शन में राजनीतिक नेताओं के साथ अराजक तत्व भी शामिल हो गए थे। इन्हीं लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खान के मुद्दे पर भी उन्होंने समाजवादी पार्टी को घेरा। राजभर ने कहा कि यदि अखिलेश यादव चाहते तो अपनी सरकार के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद सुलझा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व मुसलमानों को अपना स्थायी वोट बैंक मानकर चल रहा है।
वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा, नहीं तो विदेश जाकर रहना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।