फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15000 reward caught in a shootout

Ambedkar Nagar News: 15 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
15000 reward caught in a shootout
मुठभेड़ में घायल नि​खिल यादव का सीएचसी नगरपुर में मे​डिकल कराने पहुंची पुलिस। संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश निखिल यादव उर्फ हैपी के बीच 27 जुलाई, 2026 सोमवार शाम को मुठभेड़ हुई। इस दौरान निखिल की ओर से किए गए हमले के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई, 2026 सोमवार शाम करीब छह बजे जलालपुर पुलिस सुधारनगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान ग्राम करीमपुर मंसूरपुर मालीपुर निवासी निखिल यादव उर्फ हैपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जलालपुर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नगपुर भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विस्तृत आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली में हुए विवाद में आया था निखिल का नाम
मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए निखिल यादव उर्फ हैपी के धुर विरोधी दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी मंसूरपुर को पुलिस ने बीते शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दुर्गेश ने निखिल यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी मालीपुर थाने में 20 मार्च को दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि चार मार्च को वह अपने घर पर होली मना रहे थे। इसी दौरान करीमपुर मंसूरपुर निवासी अखिल यादव, निखिल यादव उर्फ हैप्पी और अतुल यादव उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर अपने फार्म पर ले गए। वहां गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। उसी रात करीब 11:30 बजे तीनों आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचकर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान जानलेवा हमले की धारा हटाकर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। इस घटना के बाद दुर्गेश ने अपने साथियों के साथ 21 जुलाई को अतुल यादव को घेर लिया और उसे दौड़ाकर गोली मार दी थी। इसके बाद दुर्गेश मुठभेड़ में घायल हो गया था, जबकि उसका साथी आलोक मिश्रा भी गिरफ्तार किया गया था।

मुठभेड़ में घायल निखिल यादव का सीएचसी नगरपुर में मेडिकल कराने पहुंची पुलिस। संवाद

मुठभेड़ में घायल निखिल यादव का सीएचसी नगरपुर में मेडिकल कराने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed