{"_id":"6a6791de07ae9d6e0c0411bf","slug":"in-the-changing-weather-viral-infections-have-increased-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-161517-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल संक्रमण का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल संक्रमण का प्रकोप
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में परचा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका प्रभाव जिला अस्पताल की ओपीडी पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1342 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
इन दिनों सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। ओपीडी में मौजूद चार फिजिशियन से 381 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से परेशान थे। अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन विवेक पांडेय और योगेश वर्मा ने बताया कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर संक्रमण को तेजी से फैला रहा है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ताजा एवं संतुलित भोजन करने की सलाह दी है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा का सेवन न करने को कहा गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ परचा बनवाने वाले काउंटर पर देखी गई। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्यभार बढ़ गया है।
इलाज मिलने में हुई देरी
बेलउवा बरियारपुर के रहने वाले प्रद्युमन सिंह सोमवार को उपचार कराने जिला अस्पताल आए थे। उन्हें दो दिनों से बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा था। चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच के लिए कहा गया। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। अकबरपुर के करतोरा निवासी हौंसला प्रसाद सुबह 11 बजे परचा बनवाने के लिए कतार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि सोमवार के कारण इतनी भीड़ थी कि परचा बनवाने में करीब 40 मिनट लग गए। उन्हें बुखार आने के कारण दवा लेने आना पड़ा था।