फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud of 2.16 lakh from the post office savings account

Ambedkar Nagar News: डाकघर के बचत खाते से 2.16 लाख की हेराफेरी

Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.16 lakh from the post office savings account
अंबेडकरनगर। अहिरौली के खेमापुर उपडाकघर में एक बचत खाते से 2.16 लाख रुपये डाक कर्मियों ने हेराफेरी कर गबन कर लिए। उपभोक्ता की शिकायत पर जांच हुई तो तत्कालीन उप डाकपाल व एबीपीएम की भूमिका सामने आई। सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग कार्यालय सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उपमंडल अकबरपुर ओमेश्वर सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि खेमापुर उपडाकघर में दरवन गांव निवासी घनश्याम का बचत खाता संचालित है। इस खाते से 09 जनवरी 2018 से 14 अक्तूबर 2021 के बीच 10 बार में 2,16,500 रुपये की निकासी बिना खाताधारक के अनुमति के कर ली गई। इसकी जानकारी होने पर खाताधारक ने शिकायत की।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान खाते से अलग-अलग तिथियों में रुपये की निकासी सामने आई, जबकि निकासी न तो पासबुक में दर्ज थी और न ही खाताधारक ने रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। यही नहीं निकासी फॉर्म देकर रकम निकालने और निकासी फॉर्म पर अपना हस्ताक्षर होने से भी खाताधारक ने इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में तत्कालीन उपडाकपाल खेमापुर अजय कुमार द्विवेदी व एबीपीएम शाखा अहिरौली आदित्य कुमार तिवारी के नाम सामने आए। गबन की पुष्टि होने के बाद विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। डाक घर से संबंधित लेनदेन के दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed