फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After the injection, the teenage girl's health worsened, death

Ambedkar Nagar News: इंजेक्शन के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 27 Jul 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
After the injection, the teenage girl's health worsened, death
सोमवार को किशोरी की मौत के बाद मेडिकल स्टोर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरधा भिउरा गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। किशोरी को पेट दर्द होने पर गौहन्ना चौराहे के पास मेडिकल स्टोर में संचालित क्लीनिक पर ले जाया गया था, वहां इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरधा भिउरा के कमलेश के अनुसार सोमवार सुबह उनकी भतीजी गरिमा (13) को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह उसे इलाज के लिए गौहन्ना चौराहे के निकट बीके मेडिकल स्टोर में संचालित एक क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद कथित चिकित्सक बृजेंद्र (विजेंद्र) ने गरिमा को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद संचालक ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी लगते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। चाचा ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने संचालक बृजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतका के शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया है और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही उठ चुका था पिता का साया
गरिमा के पिता रंजीत कुमार का सात वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद मां राधा ने एक निजी स्कूल में पढ़ाकर तीनों बच्चों का पालन-पोषण किया। बड़ी बेटी अस्मिता इंटरमीडिएट की छात्रा है, जबकि बेटा अंश भी पढ़ाई कर रहा है। सबसे छोटी गरिमा कक्षा आठ में पढ़ती थी और परिवार की लाडली थी। मां ने कठिन परिस्थितियों में बच्चों के भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन गरिमा की असमय मौत ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया। बेटी को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

किशोरी की मौत के बाद मेडिकल स्टोर सील
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के गौहन्ना में मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगाने से हुई किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के लिए टीम गठित की। देर शाम सीएचसी अकबरपुर के अधीक्षक डॉ. अशोक ने टीम के साथ पहुंचकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में दवाओं की बिक्री और नियमों के पालन को लेकर कई अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। अधीक्षक ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत मिलने के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को किशोरी की मौत के बाद मेडिकल स्टोर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

सोमवार को किशोरी की मौत के बाद मेडिकल स्टोर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed