{"_id":"6a551baca47ff059c508c026","slug":"capacity-of-five-transformers-increased-got-relief-from-low-voltage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160502-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी, लो वोल्टेज से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी, लो वोल्टेज से मिली निजात
विज्ञापन
सुलेमपुर फीडर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाते बिजलीकर्मी व अन्य। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिजनेस प्लान के तहत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत उपकरणों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के सुलेमपुर फीडर के पांच स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई गई है।
फूलपुर बाजार में 100 केवीए क्षमता वाले वितरण परिवर्तक की क्षमता को बढ़ाकर 250 केवीए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फत्तेपुर अजमेरी बादशाहपुर, जल्लापुर (प्रदीप सिंह के बाग के पास), महादेवा घाट (पवन माली के घर के पास) और रसूलपुर (रिंकू वर्मा की दुकान के पास) स्थित 25 केवीए वितरण परिवर्तक की क्षमता को बढ़ाकर 63 केवीए कर दिया गया है।
इन क्षेत्रों में लंबे समय से लो-वोल्टज और फाॅल्ट की समस्या बनी हुई थी। आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी हो जाने से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता था। सोमवार को अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत इन पांच स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना करा दी है। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्या समाप्त हो गई है।