पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clouds are kind, relief from the heat, fields are lively again

Ambedkar Nagar News: मेघ मेहरबान, गर्मी से राहत, खेतों में लौटी रौनक

Tue, 30 Jun 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Clouds are kind, relief from the heat, fields are lively again
 टांडा के सुलेमपुर में बारिश के बाद धान की रोपाई करते किसान। संवाद
अंबेडकरनगर। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जिलेवासियों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। तड़के करीब पांच बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर तक होती रही। सुबह के समय करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जबकि इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर के साथ ही जलालपुर, टांडा, आलापुर, भीटी और कटेहरी क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अयोध्या मार्ग पर नाले से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। किनारों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

इसी तरह टांडा मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग सड़क पानी में डूब गई। जब तक बारिश होती रही तब तक यही स्थिति बनी रही। लोक निर्माण विभाग कार्यालय और कृषि विभाग कार्यालय परिसरों में भी पानी भरा रहा। नालियों का पानी सड़कों पर आ जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई को मिला संबल
बारिश ने खेती-किसानी के लिए राहत दी है। धान की रोपाई में जुटे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। टांडा क्षेत्र के सुलेमपुर व आसपास के गांवों में खेत पानी से लबालब होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष धान की रोपाई करने खेत में पहुंच गए। जिन किसानों को अब तक सिंचाई के लिए डीजल पंप या ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा था, उन्हें बारिश से बड़ी राहत मिली। किसान सत्य प्रकाश, राजू, सुशीला, जियालाल, अंतिमा का कहना है कि समय पर हुई बारिश से लागत कम होगी और फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

गर्मी और उमस से मिली राहत
पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में तेज गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed