पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four accused acquitted in assault and threat case

Ambedkar Nagar News: मारपीट और धमकी के मामले में चार आरोपी बरी

Tue, 30 Jun 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four accused acquitted in assault and threat case
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। मामला सम्मनपुर के हजपुरा से संबंधित है।
विज्ञापन



वादी अमन अब्बास ने आठ अगस्त 2020 को आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते फहीम, अली मोहम्मद, रजी हैदर और सिब्ते हसन ने विवाद के बाद उसे दौड़ाकर घर में घुसकर चाकू, चेन और डंडों से हमला किया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन

विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने वादी अमन अब्बास समेत तीन गवाहों को न्यायालय में पेश किया। हालांकि, मुख्य गवाह अमन अब्बास ने जिरह के दौरान स्वीकार किया कि खेल के दौरान कहासुनी हुई थी, वह घबरा गया था। आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी नहीं दी थी। उसने यह भी बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। आरोपी उसके रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन के अन्य दोनों गवाह कादिर हसन और राशिद हुसैन ने भी न्यायालय में घटना का समर्थन नहीं किया। सिविल जज (जूडि) एफटीसी/जेएम रुपांशु आर्य ने अभियोजन पक्ष को आरोप सिद्ध करने में असफल मानते हुए फहीम, अली मोहम्मद, रजी हैदर और सिब्ते हसन को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed