{"_id":"6a512783df67c5576e0c43b7","slug":"clouds-kept-moving-all-day-but-it-didnt-rain-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-160324-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिन भर रही बादलों की आवाजाही, नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिन भर रही बादलों की आवाजाही, नहीं हुई बारिश
विज्ञापन
शुक्रवार को सुलेमपुर क्षेत्र में खेतों में धान की रोपाई करते किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापामन 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं गर्मी से भी काफी हद तक लोगों को राहत मिली थी। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी कि लेकिन बारिश नहीं हुई। अकबरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन लोग उमस से परेशान रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि बादलों के कारण तेज धूप से राहत जरूर मिल रही है, लेकिन अधिक नमी के चलते उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खेतों में तेज हुई धान की रोपाई
पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। दो दिनों की बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की रोपाई एक बार फिर से तेज हो गई है। शुक्रवार को सुलेमपुर जलालपुर, कटेहरी और हजपुरा क्षेत्रों में सुबह से किसान खेतों में नजर आए। किसान रामअवतार, सुनील व कमलेश ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे अभी कुछ दिन तक काम चल जाएगा।