सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds of devotees gathered at the weekly fair at Shiv Baba Dham.

Ambedkar Nagar News: शिव बाबा धाम में साप्ताहिक मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at the weekly fair at Shiv Baba Dham.
विज्ञापन
कटेहरी। क्षेत्र के शिव बाबा धाम में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुहावने मौसम के कारण आसपास के गांवों के साथ अन्य क्षेत्रों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक भगवान शिव के दर्शन करते रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। पूरे दिन मंदिर में धार्मिक माहौल बना रहा। सुबह से शाम तक पूजा का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। इसके लिए बड़ी संख्या में परिवार मंदिर परिसर पहुंचे। बच्चों का मुंडन कराने के लिए सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। इन आयोजनों के चलते परिसर में लगातार भीड़ बनी रही। मेले के कारण आसपास के क्षेत्र में भी रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और दिनभर धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed