सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gas shortage increased coal prices

Ambedkar Nagar News: गैस की किल्लत ने बढ़ाए कोयले के भाव

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage increased coal prices
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रसोई गैस की किल्लत के कारण सूखी लकड़ी व कोयले की मांग बढ़ गई है। रसोई गैस के लिए चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो चुके चाय, मिठाई की दुकान के संचालक अब इसका उपयोग करने लगे हैं। इससे लकड़ी व कोयले की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
Trending Videos


प्रशासन प्रतिदिन 10 हजार सिलिंडर की आपूर्ति होने और छह हजार की खपत होने की बात कह रहा है लेकिन रसोई गैस सिलिंडर न मिलने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की काफी भीड़ लग रही है। किसी का ई केवाइसी नहीं हुआ है तो किसी का आधार लिंक न होने से दिक्कत आ रही है। अक्सर सर्वर फेल होने के कारण घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोगों को गैस एजेंसी पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो हफ्ते पहले पांच रुपये किलो बिकने वाली लकड़ी अब 10 रुपये किलो तक बिक रही है। इसी तरह पत्थर के कोयले का भी दाम डेढ़ गुना बढ़कर 16 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। लकड़ी का कोयला 45 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर भीड़ केवाईसी के लिए है। आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है। डिलीवरी का मेसेज न आने की समस्या के निदान का प्रयास किया जा रहा है।

डिलीवरी का मेसेज आया पर नहीं मिला सिलिंडर
जलालपुर के वाजिदपुर पक्का पुल पर रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ता सुबह छह बजे से कतार में लग गए थे। दोपहर दो बजे गिनती के लोगों को सिलिंडर मिल सका। कई ने आरोप लगाया कि बुकिंग के 10 मिनट के बाद ही डिलीवरी का मेसेज आ गया, लेकिन उनको सिलिंडर की आपूर्ति नहीं कराई गई। जलालपुर के वाजिदपुर निवासी शशिकांत पांडेय ने बताया कि 28 मार्च को सुबह सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग की थी। 15 मिनट के बाद उनको डिलीवरी का मेसेज आ गया। एजेंसी से पूछने पर गैस डिलीवरी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed