{"_id":"69ca4efdbb375df2a80b3090","slug":"video-abdakaranagara-ma-rashhataraya-athhakara-maraca-ka-nata-na-yajasa-kanana-ka-btaya-vabhajanakara-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता ने यूजीसी कानून को बताया विभाजनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता ने यूजीसी कानून को बताया विभाजनकारी
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को शिवबाबा धाम में दर्शन के बाद सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यूजीसी कानून को विभाजनकारी रणनीति का हिस्सा बताया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि सरकार सामान्य वर्ग को बंधुआ मजदूर समझ रही है और उनके बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्हें यूजीसी के विरोध में आना पड़ा और सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाई। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों की हत्याएं, संपत्ति को नुकसान और फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। उन्होंने सनातनियों को चोटी पकड़कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया। अग्निहोत्री ने दावा किया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 2027 में सरकार बनाएगी। इससे पहले अग्निहोत्री ने शिवबाबा धाम में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया, जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत के साथ नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।