{"_id":"6a6a3366a7d84cce100b9808","slug":"deliberations-with-public-representatives-regarding-preparations-for-the-month-of-shravan-and-the-kanwar-yatra-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161678-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर जनप्रतिनिधियों संग मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर जनप्रतिनिधियों संग मंथन
Wed, 29 Jul 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुई। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ मार्गों, शिवालयों और घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के सुझाव दिए। डीएम ईशा प्रिया ने सभी सुझावों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 78 सेक्टर और 9 विशेष स्टैटिक सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक सेक्टरों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जनपद व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कांवड़ियों के विश्राम स्थलों पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ विद्युत सुरक्षा के लिए जर्जर तारों, ट्रांसफार्मरों और पोलों की जांच कराई गई है। महादेवा घाट, चहोड़ाघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, शिफ्टवार सफाई, खाद्य पदार्थों की जांच और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लागू कराने के निर्देश भी दिए। विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, एसपी प्राची सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद