{"_id":"63752d0ed9101c6ab856284f","slug":"do-yoga-and-parade-for-better-health-ambedkar-nagar-news-lko6575022136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें योगाभ्यास व परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें योगाभ्यास व परेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नियमित परेड व योगाभ्यास जरूरी है। प्रतिदिन परेड व योगाभ्यास में शामिल हों। इसमें किसी तरह की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ये निर्देश बुधवार को एएसपी संजय कुमार राय ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिए। साथ ही सभी थानों में भी नियमित परेड व योगाभ्यास करते रहने की हिदायत दी।
पुलिस लाइन में बुधवार सुबह परेड व योगाभ्यास का एएसपी संजय कुमार राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित परेड में शामिल होने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का चुस्त-दुरुस्त रहना जरूरी है। बेहतर ड्यूटी के लिए स्वास्थ्य का ठीक रहना आवश्यक है। ऐसे में हमें नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहना चाहिए।
पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि थकान व तनाव को कम करने के लिए कई योगासन हैं। पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से इनका अभ्यास करना चाहिए। दिनभर भागदौड़ के लिए आवश्यक है कि हम सुबह नियमित रूप से योगाभ्यास व परेड करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा और हम पूरी ऊर्जा के साथ काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह थानों में योगाभ्यास व परेड का आयोजन करें। जल्द ही इसका भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मॉकड्रिल करने का भी निर्देश दिया।