सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly cyclist dies after being hit by a roadways bus

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after being hit by a roadways bus
.चिंताराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी हाईवे के खिद्दीरपुर के निकट शुक्रवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे चिंताराम (65) की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया।
Trending Videos

अकबरपुर के खानशाह सुलेमपुर निवासी चिंताराम (65) किसान थे। शुक्रवार को खेतों से सब्जी तोड़ने के बाद साइकिल से उसे बेचने के लिए अकबरपुर के निबियहवा स्थानीय बाजार जा रहे थे। शाम चार बजे के करीब विशाल वर्मा के पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान आजमगढ़ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस उनकी साइकिल में पीछे से टकरा गई। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी संतोरा देवी अचेत हो गईं। तीन बेटे रामरूप, पप्पू, अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
सद्दरपुर। जहांगीरगंज के कटघरा चौराहे पर पांच अप्रैल को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग पूर्णवासी की शुक्रवार रात नौ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहांगीरगंज के हुसेनपुर खुर्द निवासी मृतक के बेटे दीनानाथ के मुताबिक उनके पिता पूर्णवासी घर पर ही रहते थे। पांच अप्रैल की देर शाम घर से पैदल कटघर चौराहा किसी काम से जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed