{"_id":"6a67914db9b340846309d06c","slug":"fertilizer-ran-out-in-some-places-while-the-secretary-was-absent-in-others-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161501-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कहीं खाद खत्म, तो कहीं सचिव नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कहीं खाद खत्म, तो कहीं सचिव नदारद
विज्ञापन
सहकारी समिति अकबरपुर शहजादपुर में खाद लेने के लिए खड़ी किसानों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रशासन की ओर पर्याप्त स्टॉक का दावा किए जाने के बावजूद किसानों को खाद के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। समितियों पर कहीं सचिव के न पहुंचने तो कहीं खाद की अनुपलब्धता के कारण किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
इस स्थिति के चलते किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं, जबकि इन दिनों धान और गन्ने की फसल के लिए खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है। सोमवार को भी कई समितियों का ऐसा ही हाल रहा। किसान खाद के लिए भटकते नजर आए। सहकारी समिति अकबरपुर शहजादपुर में बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे। सोमवार को सर्वर भी ठीक चल रहा था। बारी बारी से किसानों को जरूरी अभिलेख लेकर खाद वितरित की जा रही थी। गौहन्ना निवासी किसान सुमेर ने बताया कि खाद लेने के लिए आए थे। दो बोरी यूरिया मिली है।
सचिव नदारद, नहीं मिली खाद
सहकारी समिति सिझौली के बाहर सुबह 11:15 बजे किसान खाद लेने के लिए खड़े थे, लेकिन सचिव के न होने पर उनको खाद नहीं मिल पा रही थी। वहां, मौजूद कर्मचारी ने बताया कि सचिव साहब अभी आए नहीं है। घर से सीधे बैंक रुपये जमा करने चले गए हैं। आने के बाद खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
यूरिया खत्म, खाली हाथ लौटे
बीपैक्स बहु उद्देशीय समिति बडेपुर पर मीरापुर निवासी दूधनाथ यूरिया और डीएपी लेने पहुंचे थे, लेकिन उनको केवल डीएपी ही मिल सकी है। सचिव ने यूरिया समाप्त हो जाने की बात बताई। समिति से एक किलोमीटर दूर मेउड़िया ताजूपुर निवासी गंगाराम ने बताया कि साइकिल से यूरिया खाद लेने आए थे। पता चला कि यूरिया खाद समाप्त हो गई है। मंगलवार को आने पर वितरण कराया जाएगा। अब बिना खाद के लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
जल्द मुहैया होगी खाद
सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक मौजूद है। जहां खाद समाप्त हो गई है, वहां जल्द ही खाद भिजवा दी जाएगी। समितियों पर खाद वितरण में दिक्कत होने पर किसान सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
राघवेंद्र प्रताप शुक्ला, एआर कोऑपरेटिव