फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against eight in two dowry harassment cases

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में आठ पर प्राथमिकी

Sun, 25 Oct 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
FIR against eight in two dowry harassment cases
अंबेडकरनगर। जिले के जहांगीरगंज और मालीपुर थानों में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। इनमें पति समेत कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के जमलपुर निवासी एक महिला ने शिकायत की है। उसका विवाह 25 नवंबर 2025 को संतोष प्रजापति से हुआ था। विवाह के एक माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। दो लाख रुपये नकद और एक बुलेट की मांग की गई। महिला का आरोप है कि पति संतोष, सास सीना और ससुर लालचंद्र मारपीट करते थे। उसके सारे गहने भी छीन लिए गए। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मालीपुर थाने में राम सिंगार ने अपनी बेटी रूबी के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है। रूबी का विवाह करीब तीन वर्ष पहले अंजीत से हुआ था और उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। आरोप है कि ससुरालियों ने रूबी के जेवर रख लिए थे और दहेज को लेकर पति अंजीत मारपीट करता था। 18 अक्तूबर को अंजीत, उसके पिता और अन्य लोगों ने रूबी को बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे पीजीआई सद्दरपुर रेफर किया गया। पिता ने 24 अक्तूबर को कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed