{"_id":"6a74c0386ba3d1e1ea083547","slug":"heavy-rain-brings-relief-to-farmers-trouble-from-waterlogging-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162285-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
अकबरपुर टांडा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर बारिश के दौरान इनामीपुर फ्लाईओवर के नीचे इंतजार करते र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले 24 घंटे में जिले में 81 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आई है। इस बारिश ने गर्मी से खासा राहत दी और खेतों को लहलहा दिया। हालांकि, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव तथा कीचड़ से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे निकायों के दावे हवाहवाई साबित हुए।
अकबरपुर शहर में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कलेक्ट्रेट के सामने, जिला अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और बार एसोसिएशन समेत अन्य स्थानों पर जलभराव व कीचड़ से परेशानी हुई। टांडा तहसील क्षेत्र में भी बेहतर बारिश हुई, जिससे सद्दरपुर, हरिनगर, इनामीपुर, पुंथर और सुंथर समेत अन्य क्षेत्रों के खेतों में पानी भर गया। किसानों को सिंचाई के झंझट से फिलहाल राहत मिली है। जलालपुर कस्बे के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कटेहरी, अहिरौली, आलापुर, जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर क्षेत्रों में भी बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार, शुक्रवार को भी अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
सड़क पर जलभराव से आवागमन बाधित
जहांगीरगंज विकासखंड के शहाबुद्दीनपुर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर बरसात में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। गिरैया-देवरिया संपर्क मार्ग से शहाबुद्दीनपुर गांव तक जिला पंचायत ने करीब 10 वर्ष पहले पिच सड़क बनवाई थी। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इसकी परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है।