सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information about competitive examinations was given in the workshop

Ambedkar Nagar News: कार्यशाला में प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Information about competitive examinations was given in the workshop
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में मंगलवार को कॅरिअर काउंसिलिंग से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य और संरक्षक प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
Trending Videos

कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने कॅरिअर से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों, पदों, पाठ्यक्रम, तैयारी के तरीके और परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि कॅरिअर काउंसिलिंग से छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता पहचानने में मदद मिलती है। इससे वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि कॅरिअर काउंसिलिंग विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देने के साथ आवश्यक शिक्षा और प्रशिक्षण के बारे में भी मार्गदर्शन देती है। कार्यशाला में विशेष वक्ता के रूप में ऑनलाइन माध्यम से पंकज वर्मा जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ सीता पांडेय ने यूपीपीसीएस परीक्षा की प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार प्रक्रिया की जानकारी दी। शिक्षा शास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ सुनीता सिंह ने शिक्षा विभागों में कॅरिअर के अवसरों और उनकी तैयारी के बारे में बताया। डॉ. नंदन सिंह, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. महेंद्र यसदच, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed