{"_id":"69b052d1eb68e481af0d37bd","slug":"information-on-the-nervous-system-and-the-structure-of-the-skin-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152124-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तंत्रिका तंत्र और त्वचा की संरचना पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तंत्रिका तंत्र और त्वचा की संरचना पर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। इल्तिफातगंज के नाऊसांडा स्थित नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को जीएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों ने तंत्रिका तंत्र और त्वचा के माइक्रोस्कोपिक स्ट्रक्चर से जुड़े विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने चार्ट और मॉडल के माध्यम से मानव शरीर की संरचना से संबंधित विषयों को समझाया। तंत्रिका तंत्र के विभिन्न भागों, उनके कार्य और शरीर में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही त्वचा की सूक्ष्म संरचना, उसकी परतों और उनके कार्यों पर भी विस्तार से बताया गया।प्रोजेक्ट प्रस्तुति के दौरान प्रत्येक छात्र ने अपने विषय का क्रमवार वर्णन किया। वहीं त्वचा शरीर की बाहरी सुरक्षा परत के रूप में काम करती है और कई महत्वपूर्ण कार्य करती है। अनुशिक्षक अपर्णा श्रीवास्तव ने छात्रों को विषय को समझने और उसे प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे और उनके जवाबों के आधार पर विषय को और स्पष्ट किया।
Trending Videos