{"_id":"6a5127cbba93f100d00551e2","slug":"innocent-child-and-elderly-woman-die-from-snake-bite-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160322-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से मासूम और वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से मासूम और वृद्धा की मौत
विज्ञापन
आन्वी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर। जिले में सर्पदंश के दो अलग-अलग मामलों दो वर्षीय मासूम और एक वृद्धा की मौत हो गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
बेवाना के कूडा मोहमदगढ़ निवासी अजय कुमार के मुताबिक वह अंबाला में नौकरी करते हैं। आठ जुलाई की दोपहर तीन बजे के करीब पत्नी लक्षमीना व बेटी आकृति (2) से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद, जब पत्नी बर्तन धोने चली गई और बेटी आकृति बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस की पुरानी दीवार से निकले एक सांप ने उसे डस लिया। बच्ची चीखने के बाद कुछ दूर जाकर अचेत हो गई। आननफानन लक्षमीना बेटी को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवाना और फिर जिला अस्पताल गईं, वहां चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मासूम की अचानक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरी घटना बसखारी क्षेत्र के बुकियां गांव में हुई। बुकियां निवासी कैलाशपति (65) शुक्रवार सुबह में चारपाई से उठने लगीं। पैर जमीन पर रखते ही उन्हें वहां मौजूद सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें बसखारी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।