{"_id":"69dbceebc123d7f6c50ee434","slug":"jewelry-and-cash-worth-12-lakh-stolen-from-five-houses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154187-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच घरों से 12 लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच घरों से 12 लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के असनारा गांव में चोरी के बाद रविवार सुबह बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। असनारा गांव की दलित बस्ती में शनिवार रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बनाया। चोर छत के सहारे घरों में घुसे और करीब 12 लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए। ग्रामीणों को रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने तहरीर मिलने और प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
गांव के रामप्रसाद के घर में उनकी छोटी बहू प्रियंका के छह लाख रुपये के जेवर और तीन हजार रुपये नकद चोरी हुए। चोर छत के रास्ते ही पड़ोसी सुरेंद्र के घर में घुसे और 1500 रुपये नकद, विदेशी टार्च चुराई। इसके बाद मक्खन की पौत्र वधू करिश्मा के करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर भी चोर ले गए। वहीं सुनील यादव के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घुसे और यशोदा के लगभग 50 हजार रुपये के जेवर व 3500 रुपये नकद चुराए। दलित बस्ती के राजेंद्र के घर में भी चोर छत के सहारे घुसे, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पुलिस हालांकि केवल एक ही घर में चोरी होने की बात कह रही है। जेवर और नकदी गंवाने के बाद प्रियंका की हालत बहुत खराब है। वह रो रही है और रह-रहकर बेसुध हो जा रही है। मक्खन की पौत्र वधू करिश्मा को चोरी की सूचना मायके में मिली। सूचना मिलते ही उसकी तबीयत खराब हो गई, क्योंकि उसके भी जेवर चोरी हुए हैं। इन घटनाओं से पीड़ित महिलाओं में गहरा सदमा है।
पूर्व में हुई चोरी की घटनाएं
28 मई 2025 को राजेसुल्तानपुर के सिकरौरा गांव में दो घरों में चोरी हुई थी। अजय सिंह के घर से दो लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। उसी रात राज निषाद के घर से पांच लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद चुराए गए थे। 24 जून 2025 को सरजू नगर में एक शराब की दुकान से 40 हजार रुपये नकद और शराब की पेटियां चोरी हुईं। जहांगीरगंज के सोल्हवां गांव में भी राजेश सिंह व मनीष सिंह के घरों से साढ़े चार लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी हुए। जून माह में सोल्हवां गांव के प्रमोद यादव के घर से भी दो लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए थे।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
एक साथ पांच घरों में चोरी होना पुलिस गश्त की कमी दर्शाता है। पूर्व में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। सिकरौरा और सोल्हवां गांव की चोरियों के मामले भी अनसुलझे हैं। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। पुलिस को इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending Videos