सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Krishna Pratap got the charge of Sarangpur Pradhan

Ambedkar Nagar News: कृष्ण प्रताप को मिला सारंगपुर प्रधान का कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Krishna Pratap got the charge of Sarangpur Pradhan
विज्ञापन
कटेहरी। विकासखंड की ग्राम पंचायत सारंगपुर में प्रधान पद के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए नए सदस्य कृष्ण प्रताप को जिम्मेदारी सौंपी है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत सारंगपुर के प्रधान केशवराम का 28 दिसंबर 2025 को निधन हो गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई थी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कटेहरी की ओर से निर्वाचित सदस्यों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। उप्र पंचायतराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत सदस्य सुधा पांडेय को प्रधान पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया गया था। इसके संबंध में आदेश छह मार्च को जारी हुआ था। इसके आधार पर 17 मार्च को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण प्रताप को सर्वाधिक नौ सदस्यों का समर्थन मिला। डीएम अनुपम शुक्ला ने पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए कृष्ण प्रताप को प्रधान पद के दायित्वों और अधिकारों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed