सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land acquisition for industrial corridor accelerates, survey report released

Ambedkar Nagar News: औद्योगिक कॉरिडोर हेतु भूमि अधिग्रहण तेज, सर्वे रिपोर्ट जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition for industrial corridor accelerates, survey report released
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का प्रस्तावित लैंडबैंक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया अकबरपुर तहसील में तेज हो गई है। यूपीडा ने 570 एकड़ में प्रस्तावित एकीकृत विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर हेतु सर्वे रिपोर्ट जारी कर दावे और आपत्तियां मांगी हैं। इस परियोजना के लिए 80 प्रतिशत भूमि का बैनामा आपसी सहमति से हो चुका है, जबकि शेष 17.96 हेक्टेयर भूमि के अर्जन हेतु बेवाना, जगदीशपुर मुस्लिमपुर, खानजहांपुर, सिवरा और होरिलपुर में प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos

अधिग्रहण से 105 परिवारों के 602 लोग प्रभावित होंगे, जिनकी संपत्तियों का मूल्य 29 करोड़ रुपये आंका गया है। इसकी जद में चार मकान, 21 ट्यूबवेल और दो औद्योगिक इकाइयां जिसमें अमर बहादुर की गुड़ इकाई व गुरुदेई राजराम की राइस मिल आ रही हैं। प्रभावित परिवारों में 18 की आय 60 हजार से कम, जबकि 32 परिवारों की आय 1.80 लाख रुपये वार्षिक से अधिक है। प्रशासन के समक्ष वर्तमान में सिवरा और होरिलपुर की कुछ चिह्नित जमीनों के वारिसों का पता लगाना मुख्य चुनौती है। यूपीडा अब शेष कानूनी औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान को कॉरिडोर से बाहर रखने की मांग
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर जिला प्रशासन ने खानजहांपुर सहित विभिन्न गांवों में बैठकें कीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गाटा संख्या 464 (खेल मैदान) और 465 (पौधरोपण भूमि) को सुरक्षित रखने की पुरजोर मांग की। सार्वजनिक हितों को देखते हुए तहसीलदार संतोष कुमार ने इन जमीनों को कॉरिडोर के दायरे से बाहर रखने का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों ने क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की भी मांग रखी है।


ग्राम पंचायतवार स्थिति
ग्राम चिह्नित भूमि मूल्य खतौनी में किसानों की संख्या प्रभावित लोग
खानजहांपुर- 12.4673 हे. - 17.70 करोड़ 397 398
जगदीशपुर - 2.7201 हे. 6.16 करोड़ 32 55
बेवाना - 2.4712 हे. 51.40 कराेड़ 147 149

कानूनी प्रक्रिया शुरू
औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण हेतु आवश्यक 80 प्रतिशत भूमि का बैनामा आपसी सहमति के आधार पर पहले ही कराया जा चुका है। परियोजना को पूर्ण रूप देने के लिए अब शेष बीस प्रतिशत भूमि के अर्जन की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- अनुपम शुक्ला, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed