{"_id":"69d645d9ef666e2a120055cf","slug":"video-video-pacayata-ka-karayakal-bugdhhana-ka-maga-parathhana-na-paratharashana-kara-thaya-janiapana-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। बुधवार को रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव की अगुआई में ब्लॉक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया गया।
प्रधानों ने बताया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 26 मई, 12 जुलाई और 20 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में हो रही देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन लंबित होना तथा सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया अधूरी है।
ऐसे में समय पर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए चुनाव कराना न तो न्यायसंगत होगा और न ही व्यवहारिक। प्रधानों ने कहा कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा। उन्होंने पूर्व के अनुभवों का हवाला देते हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार जारी रखने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में बताया।
प्रधान संगठन ने मांग की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे और प्रशासनिक पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इस दौरान घनश्याम यादव, राजबहादुर यादव, निर्मला प्रधान, विमला देवी, उदेश कगार, सरिता, नातिख खान, अकबर अली, दिनेश कुमार, नोहरादेवी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।