सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mercury above 41, scorched by the sun

Ambedkar Nagar News: पारा 41 पार, धूप ने झुलसाया

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mercury above 41, scorched by the sun
 तेज धूप से बचने के लिए शनिवार को दुपट्टे से सिर ढक कर निकलती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की तपिश से लोग परेशान हैं। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। रविवार को इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos

भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के आधा दर्जन से अधिक मरीज सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक भर्ती किए गए। अप्रैल में दिनों दिन तापमान का पारा चढ़ता चला जा रहा है। रविवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। जो मजबूरी में निकले वह भी धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे। इस दौरान पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट वेव (लू) को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed