फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Misery takes over the land of players' dreams

Ambedkar Nagar News: खिलाड़ियों के सपनों की जमीं पर बदहाली का कब्जा

Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Misery takes over the land of players' dreams
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा के खेल मैदान पर झाड़ियों का कब्जा। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खेल मैदानों की स्थिति चिंताजनक है। इन मैदानों पर अब खिलाड़ियों की दौड़ और अभ्यास की जगह सन्नाटा पसरा है। झाड़ियों और निर्माण सामग्री के कारण खेल क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। यह उपेक्षा विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के विकास में बाधा बन रही है।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि कई विद्यालयों में मैदान उपलब्ध होने के बावजूद उनका प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा। लंबे समय से रखरखाव न होने से मैदान खराब स्थिति में हैं। कुछ स्थानों पर उपलब्ध जगह पर अन्य कार्यों का दबाव भी है। जिले में कुल 364 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 32 राजकीय, 60 सहायता प्राप्त और 272 निजी विद्यालय शामिल हैं। करीब 33 प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित करने के निर्देश हैं। निजी विद्यालयों के पास अपने मैदान हैं, पर राजकीय और ज्यादातर वित्त विहीन विद्यालयों के मैदान सिर्फ कागजों पर हैं।
विज्ञापन

खेल मैदान विद्यार्थियों की प्रतिभा विकास का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। इन्हीं स्थानों पर धावक अपनी गति बढ़ाते हैं और खिलाड़ी अपनी तकनीक सुधारते हैं। मैदानों की खराब स्थिति का सीधा असर छात्र-छात्राओं की खेल गतिविधियों पर पड़ रहा है। इससे उनके भविष्य की संभावनाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। देखरेख के अभाव में मैदान जीवंत रहने की बजाय उपेक्षा की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा का हाल : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा का खेल मैदान बदहाल स्थिति में है। जिस स्थान पर छात्राओं की दौड़ और कबड्डी होनी थी, वहां झाड़ियों का फैलाव है। मैदान के कई हिस्सों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। जमीन भी जगह-जगह असमतल हो चुकी है। ऐसे हालात में छात्राओं के लिए नियमित खेल गतिविधियों का संचालन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed