UP: अम्बेडकरनगर में सनसनीखेज मामला, 11 दिन बाद कब्र खोद कर निकाली महिला की लाश, पति ने खाया कीटनाशक
अंबेडकरनगर के रामपुर बनेथू गांव में संदिग्ध मौत के 11 दिन बाद महिला सीता देवी का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटे ने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में पति ने कीटनाशक खा लिया, हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी की 13 जुलाई को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को कब्र खोद कर शव निकाला गया। इस बीच महिला के पति रामसुभावन ने घटना के विरोध में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। आनन-फानन रामसुभावन को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
14 जुलाई की सुबह मिली थी लाश
रामपुर बनेथू निवासी आकाश ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां सीता देवी (52) और पिता राम सुभावन के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। बीते 13 जुलाई की रात भोजन करने के बाद राम सुभावन के साथ कमरे में सो गई थीं। 14 जुलाई की सुबह सीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
इसके बाद पिता ने जल्दबाजी में शव को दफन करवा दिया था। घटना के समय आकाश दिल्ली में थे। इसकी जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचे लेकिन इससे पहले ही अंतिम संस्कार होने पर उन्होंने संदेह जताया। पिता व उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।