सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Municipal clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000
जलालपुर नगर पालिका में जल निगम कर्मचारी को गिरफ्तार करने पहुंची एंटी करप्‍शन टीम की कार्रवाई से
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर में लिपिक के पद पर तैनात रमाकांत चौबे को बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद टीम ने लिपिक को रिश्वत लेते दबोचा। आरोपी के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
Trending Videos


नगर पालिका में तैनात लिपिक रमाकांत चौबे (45) मूलरूप से आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के शाहपुर का निवासी है। वर्ष 2020 से वह नगर पालिका परिषद जलालपुर में तैनात रहकर प्रधानमंत्री शहरी आवास, नक्शा पासिंग, आईजीआरएस, अतिक्रमण और गोशाला जैसे महत्वपूर्ण पटलों पर काम देख रहा था। जलालपुर के वाजिदपुर बहरवा निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि उसने पीएम आवास योजना शहरी में आवेदन किया था। इसमें पात्रता घोषित करने के नाम पर आरोपी उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एंटी करप्शन टीम की दो गाड़ियां जलालपुर नगर पालिका पहुंचीं। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम देकर लिपिक के पास भेजा गया। जैसे ही नगर पालिका गेट के पास अवधेश कुमार ने रमाकांत चौबे को रुपये दिए, पहले से घात लगाए टीम के सदस्यों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई कर्मचारी स्थिति भांपते ही इधर-उधर हो गए। इसके बाद टीम ने मौके पर ही उसके हाथ से केमिकल के नमूने लिए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख टीम उसे सीधे अकबरपुर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद टीम लिपिक को अपने साथ लेकर चली गई है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जल निगम विभाग को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

नगर पालिका की कार्यशैली पर उठते रहे हैं सवाल
नगर पालिका जलालपुर की कार्यशैली को लेकर पिछले काफी समय से सवाल उठते रहे हैं। लगातार हो रही शिकायतों पर बीते दिनों एडीएम ज्योत्सना बंधु व ईओ अकबरपुर विशाल सारस्वत ने जांच की थी। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने भी जलालपुर के अलग-अलग वार्डों में कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इनकी जांच अभी चल रही है। व्यापारियों ने भी पकड़े गए लिपिक पर मनमाने ढंग से अतिक्रमण के लिए चिह्नांकन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed