{"_id":"69bc50acab36d73bae04b84c","slug":"shahzadpur-vegetable-market-now-shifted-to-sanghatia-ward-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-152673-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपादित:: शहजादपुर सब्जी मंडी अब संघतिया वार्ड में स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपादित:: शहजादपुर सब्जी मंडी अब संघतिया वार्ड में स्थानांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर में लगने वाली सब्जी मंडी को बृहस्पतिवार को पूरी तरह से संघतिया वार्ड में नवनिर्मित मंडी स्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद अब सभी दुकानदारों को नए स्थान पर जगह आवंटित कर दी गई है।
नगर पालिका ने करीब दो वर्ष पहले ही संघतिया वार्ड में आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण करा लिया था। प्रशासन द्वारा कई बार दुकानों को वहां शिफ्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन दुकानदार शहजादपुर छोड़ने को तैयार नहीं थे। सड़कों पर दुकानें लगने के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या रहती थी।
नगर पालिका द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद जब दुकानदार नहीं हटे तो बृहस्पतिवार सुबह से ही दुकानें हटाने का अभियान शुरू किया गया। दोपहर तक सभी सौ दुकानदारों को नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।
भविष्य में किसी विवाद या असुविधा से बचने के लिए प्रत्येक दुकानदार के बैठने के स्थान पर उनका नाम अंकित करवा दिया गया है। प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। अब मंडी के शिफ्ट होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
Trending Videos