सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Namaz will be held in 122 Eidgahs, monitored by drones

Ambedkar Nagar News: 122 ईदगाह में होगी नमाज, ड्रोन से निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be held in 122 Eidgahs, monitored by drones
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईद-उल-फितर पर शहर में अमन-चैन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। संवेदनशील इलाकों से लेकर मुख्य ईदगाहों व मस्जिदों तक, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Trending Videos


प्रशासन ने पूरे जनपद नौ जोन में बांटकर 122 ईदगाहों और 332 मस्जिदों को सुरक्षा घेरे में लिया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। हॉट स्पॉट की पहचान की गई है जहां भीड़ अधिक होने या पूर्व में छोटी-मोटी घटनाएं होने की आशंका है। इन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिये छतों और तंग गलियों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख चौराहों पर लगे सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से सीधे जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह को को फैलने से रोका जा सके। ईद की नमाज के मद्देनजर जिले में पांच जोन, नौ सेक्टर में पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। अलग से क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी लगाया गया है। त्योहार को हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाए। किसी भी शरारती तत्व को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित
सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों के माध्यम से धर्मगुरुओं और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया जा चुका है। नमाज के समय को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए जाएंगे। ईद की नमाज के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश ईदगाह की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। नमाज के समय शहर के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि नमाजियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed