{"_id":"69bc5120a1c11983c003e686","slug":"the-fraudster-changed-the-card-on-the-pretext-of-making-the-atm-pin-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-152688-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एटीएम पिन बनाने के बहाने ठग ने बदला कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एटीएम पिन बनाने के बहाने ठग ने बदला कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। क्षेत्र के यूनियन बैंक की शाखा में एक उपभोक्ता के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कोटिया अशरफपुर निवासी इंद्राज यादव के एटीएम कार्ड को ठग ने बातों में फंसाकर बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए गए।
इंद्राज यादव 16 मार्च की सुबह अपना नया एटीएम कार्ड लेने बैंक पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पिन जनरेट करने में मदद का बहाना बनाया। ठग इंद्राज को बैंक से बाहर ले गया और बातों में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। ठग ने चुपके से इंद्राज का पिन भी पता कर लिया, जिसकी उन्हें भनक नहीं लगी।
16 से 18 मार्च के बीच ठग ने तीन बार में उनके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। अंतिम निकासी का संदेश मोबाइल पर आने के बाद इंद्राज को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर जांच कराई, जिसमें ठगी की पुष्टि हुई। ठग ने जो एटीएम कार्ड दिया था, वह चंदौली के लालबहादुर यादव का था और पहले से ही ब्लॉक था। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का पता चलने पर इंद्राज यादव ने तुरंत बैंक और पुलिस से संपर्क किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ठग द्वारा दिए गए ब्लॉक कार्ड की जानकारी भी पुलिस के पास है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Trending Videos