फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the first day, 14 nomination papers were filed for the posts of president and minister

Ambedkar Nagar News: पहले दिन अध्यक्ष व मंत्री पद पर 14 नामांकन पत्र दाखिल

Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 14 nomination papers were filed for the posts of president and minister
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन अकबरपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। पहले दिन ही अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संजय त्रिपाठी, सुनील यादव, अनिल द्विवेदी, मोहनलाल, अंबिका प्रसाद पांडेय सहित छह और मंत्री पद के लिए विनय तिवारी, सुधांशु पांडेय, राज नरायण गिरी, देवतादीन गौड़, राकेश कुमार चतुर्वेदी, महावीर जायसवाल, अनिल कुमार समेत आठ लोगों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील यादव एडवोकेट ने आज अपने सैकड़ों समर्थक अधिवक्ता साथियों के साथ उत्साहपूर्वक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा गया। नामांकन दाखिल करने के उपरांत, सुनील यादव एडवोकेट ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे अधिवक्ताओं के सम्मान, उनके अधिकारों, सुविधाओं और बार के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बार की समस्याओं के समाधान, युवा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, महिला अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा बार के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed