फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   OP Rajbhar launches scathing attack on Arvind Kejriwal says thief views others as thieves too

UP News: ओपी राजभर का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- चोर दूसरे को भी चोर समझता है

Sat, 27 Jun 2026 04:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 04:04 PM IST
सार

ओपी राजभर ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चोर दूसरे को भी चोर समझता है। ट्रस्ट की मांग पर एसआईटी जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
OP Rajbhar launches scathing attack on Arvind Kejriwal says thief views others as thieves too
मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी में अंबेडकरनगर के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने अकबरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर डैय्याडीह गांव में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लिया। इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


ओपी राजभर ने अयोध्या दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा रामलला मंदिर में दान चोरी के मामले में सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि "सूप तो सूप, चलनी बोले जिसमें बहत्तर छेद।" केजरीवाल हाल ही में कथित शराब घोटाले के मामले में जेल से बाहर आए हैं। उनकी गिरफ्तारी सीबीआई ने की थी।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक चोर दूसरे को भी चोर समझता है। मंदिर ट्रस्ट और सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रस्ट की मांग पर एसआईटी जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जन चौपाल में उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed