फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power went out in 20 villages for eight hours due to a trolley malfunction

Ambedkar Nagar News: ट्रॉली फुंकने से 20 गांवों की बिजली आठ घंटे रही गुल

Thu, 06 Aug 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Power went out in 20 villages for eight hours due to a trolley malfunction
पतौना बिजली घर की जली ट्राली की मरम्मत करते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। महरूआ विद्युत उपकेंद्र के पतौना बिजलीघर में गुरुवार सुबह ट्रॉली फुंक जाने से करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक ठप रही। सुबह साढ़े छह बजे हुए फॉल्ट के बाद बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया और दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, बारिश के दौरान जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महरुआ उपकेंद्र से संचालित पतौना फीडर की ट्रॉली से बृहस्पतिवार सुबह अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ट्रॉली में आग लग गई। कर्मचारियों ने तत्काल शटडाउन लेकर आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते हीडीपकड़िया, बरामदपुर जरियारी, चक्रसेनपुर, सस्पना, सरखने, किशुनीपुर, आदमपुर तिंदौजी, पतौना, आनंदनगर समेत लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे फॉल्ट ठीक कर के आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


इधर, बुधवार रात करीब एक बजे साउथ वेस्ट बिजलीघर से जुड़े अशोक बिहार सहित करीब 30 गांवों की बिजली भी अचानक गुल हो गई थी, जिसे लगभग एक घंटे बाद बहाल किया गया। बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान पूरे दिन कई इलाकों में ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवा बरैमपुर बिजलीघर से जुड़े नाका चुंगी, तमसा मार्ग, इंद्रलोक कॉलोनी समेत करीब 10 मोहल्लों में भी बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि पतौना फीडर की खराब ट्रॉली की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बारिश के कारण जहां-जहां फॉल्ट आए, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed