सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prices of plastic products have risen by up to 30%, resulting in fewer buyers

Ambedkar Nagar News: प्लास्टिक उत्पादों के दाम 30 फीसदी तक बढ़े, खरीदार घटे

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prices of plastic products have risen by up to 30%, resulting in fewer buyers
शहर के मुरादाबाद वार्ड में प्ला​स्टिक उत्पादों की खरीदारी करते ग्राहक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण प्लास्टिक के दैनिक उपयोग के सामानों की कीमतों में 25 से 30 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा असर शहर की बाजार पर पड़ा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फैक्टरियों में कच्चे माल की उपलब्धता घटने और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। जिससे खरीदारी में कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि वाणिज्यिक सिलिंडर और प्लास्टिक दाना की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है जिससे यह उछाल आया है। प्लास्टिक की बाल्टी, मग और बोतल जैसे घरेलू सामान अब महंगे बिक रहे हैं।
Trending Videos

---------------
प्लास्टिक उत्पाद की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वजह से बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहकों की संख्या आधी रह गई है। इसकी फेरी करने वालों का रोजगार भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इरशाद अहमद
---------------

पांच सालों से प्लास्टिक उत्पादों को बेंचने का काम कर रहे हैं। ग्राहक पुराने रेट का मांगते हैं। जब महंगा मिल रहा है तो पुराने दामों में बेचना असंभव है। ऐसे में बिक्री कम हुई है।
- कलीम अंसारी
होलसेल व्यापारी बढ़े हुए दामों में माल उपलब्ध करा रहे हैं। पहले जो प्लास्टिक की सामान्य बाल्टी 120 से 140 रुपये में मिल जाती थी। वही अब 150 से 170 रुपये तक पहुंच गई है।
- आजाद कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed