{"_id":"69d3fcd3e10312d6120d1821","slug":"people-expressed-anger-over-rising-electricity-bills-and-protested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153777-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बढ़ते बिजली के बिलों पर लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बढ़ते बिजली के बिलों पर लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्मार्टमीटर के विरोध में अकबरपुर एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर पंडा टोला इलाके में स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अकबरपुर एक्सईएन कार्यालय के बाहर जुटे और लगभग एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी नागरिकों का कहना था कि बंद मीटर के बावजूद बिजली के बिल आ रहे हैं और जिन उपभोक्ताओं ने सीमित उपयोग किया है उन्हें भी दो से तीन हजार रुपये के बिल थमा दिए गए हैं। यह पहले के बिल की तुलना में कहीं अधिक हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उनका कहना है कि पहले जहां सामान्य मीटर से नियंत्रित बिल आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना ज्यादा खपत के भी अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर नहीं लगाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सुनील पांडेय ने कहा कि हमें यदि जल्द ही मीटर नहीं हटवाया गया तो मीटर उखाड़ दिया जाएगा। इसके बाद मीटर हटाने को लेकर अधिशासी अधिकारी प्रेमचंद और अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव से मिलकर अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें स्मार्ट मीटर को तत्काल हटवाए जाने, समस्या के समाधान तक पुराने मीटर पुन: लगाए जाने और बढ़े हुए बिलों को संशोधित कर आम जनता को राहत देने की मांग की है। सुनील पांडेय, मो.कैसर, सीमा, दुर्गेश, अनीता, गीता, सुनीता, इशरत, जुल्फेकार, पुष्पा, पूनम, गीता देवी, मायादेवी, उर्मिला, सीमा देवी, मीना, रहीम सहित वार्ड नंबर 15 शहजादपुर के उपभोक्ता मौजूद रहे।
Trending Videos