सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sons and daughters raised the flag and increased the honor

Ambedkar Nagar News: बेटों व बेटियों ने लहराया परचम, बढ़ाया मान

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sons and daughters raised the flag and increased the honor
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल पांडेय ने यूपीपीएससी आरओ-एआरओ 2023 परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता के साथ वह समीक्षा अधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं।
Trending Videos

अनिल पांडेय की शुरुआती शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधोपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय तरौना बांसगांव से कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई पूरी की। हाईस्कूल राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर से वर्ष 2009 में और इंटरमीडिएट चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से वर्ष 2011 में उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने प्रयागराज का रुख किया और ईसीसी कॉलेज से जीवविज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचे, जहां वर्ष 2019 से नियमित तैयारी शुरू की। आरओ-एआरओ परीक्षा में अनिल को दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उनका कहना है कि आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पीसीएस अनुभव ने मजबूत किया आधार

अनिल पांडेय बताते हैं कि चार बार यूपी पीसीएस परीक्षा दे चुके हैं और तीन बार मुख्य परीक्षा तक पहुंचे। इस प्रक्रिया में प्राप्त अनुभव ने उनकी रणनीति को बेहतर किया। पिता हरि प्रसाद खेती करते हैं और माता उषा गृहिणी हैं। चार भाइयों में वह दूसरे स्थान पर हैं। बड़े भाई अमित पांडेय बीएसएफ में कार्यरत हैं। छोटे भाई अतुल आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अंकुर पांडेय दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं। जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व सासंद रितेश पांडेय, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह सहित कई लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed