{"_id":"69d3fd17228ea574ca0f5230","slug":"the-rally-made-the-villagers-aware-by-taking-out-a-rally-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153787-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रैली ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रैली ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। न्याय पंचायत संदहा-मजगवां क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय खजुरिया परिसर से हुई जिसमें क्षेत्र के सभी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर सब पढ़ें, सब बढ़ें और शिक्षा है सबसे बड़ा धन, जैसे नारों के साथ गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। नोडल शिक्षक मनतोष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति सचेत करना रहा। प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन ने कहा कि स्कूल में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। सहायक अध्यापक अशोक, खुशबू, अब्दुल क़य्यूम, सूफिया क़ादरी, उमेश कुमार और मो. मोईद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos