सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Provided information about digital literacy to citizens

Ambedkar Nagar News: नागरिकों को डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Provided information about digital literacy to citizens
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वृद्धाश्रम दहीरपुर में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में संस्था श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या की ओर से किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
Trending Videos

संस्था के प्रतिनिधि बीएन पांडेय ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत और अन्नपूर्णा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर बुजुर्ग अपनी आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इस दौरान डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया गया। बुजुर्गों को ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी लाभ प्राप्त करने के आसान तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान वृद्धाश्रम प्रबंधक सत्य प्रकाश शुक्ला, एस.एन. पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed