{"_id":"6a74bf95936fb31cc60d33a2","slug":"pwd-worker-dies-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162330-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कृष्णानंद उपाध्याय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग के कर्मी कृष्णानंद उपाध्याय (59) की जैतपुर में बृहस्पतिवार सुबह किराये के मकान में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका शव कमरे से बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ के तहबरपुर थाने के बैरमपुर निवासी कृष्णानंद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड में मेट के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जलालपुर क्षेत्र में थी। ऐसे में जैतपुर में हाइडिल के सामने किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में कमरे से बरामद हुआ। मृतक की छह संतानें है।
बेटा श्रीकांत उपाध्याय का विवाह हो चुका है। वह घर पर खेती करते हैं। पत्नी इंदुबाला और पांच बेटियां संध्या, साधना, सुमन, संगीता और रिंकी उसके साथ गांव में रहती हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। कमरे से शराब की बोतल भी पुलिस ने बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। (संवाद)