फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Report of robbery amidst dispute over installment collection turns out to be false; police taking action.

Ambedkar Nagar News: किस्त वसूली के विवाद में लूट की सूचना निकली फर्जी, पुलिस कर रही कार्रवाई

Wed, 29 Jul 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Report of robbery amidst dispute over installment collection turns out to be false; police taking action.
अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की ऋण किस्त वसूली के दौरान हुए विवाद में फील्ड अफसर द्वारा डायल-112 पर दी गई 45 हजार रुपये की लूट की सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

आलापुर क्षेत्र के सेहरामऊ गांव निवासी परशुराम की पत्नी संगीता ने 14 जनवरी 2026 को आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित आरोहन माइक्रो फाइनेंस स्वयं सहायता समूह से 65 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसकी अदायगी 30 माह में तीन-तीन हजार रुपये की मासिक किस्तों में होनी थी। संगीता अब तक चार किस्तें जमा कर चुकी हैं। बुधवार को पांचवीं किस्त की वसूली के लिए समूह का फील्ड अफसर अरविंद, अपने दो साथियों के साथ परशुराम के घर पहुंचा।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए परशुराम ने किस्त जमा करने में असमर्थता जताई जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान फील्ड अफसर ने डायल-112 पर अपने साथ 45 हजार रुपये की लूट होने की सूचना दे दी। सूचना पर उपनिरीक्षक रामखिलाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में लूट की सूचना असत्य पाई गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed